आध्यात्मिक गुरु भय्यूजी महाराज ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

इदौर: आध्यात्मिक गुरु भय्यूजी महाराज (यशवंत राव देशमुख) ने मंगलवार को अपने खंडवा रोड स्थित आवास पर खुद को गोली मार ली है। उन्हें गंभीर हालत में यहां बाम्बे अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।


इंदौर के पुलिस उप महानिरीक्षक हरिनारायण चारी मिश्रा ने बताया, “प्रारंभिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार भय्यूजी महाराज ने अपने आवास पर खुद को गोली मारी है। उन्हें बाम्बे अस्पताल (इंदौर) के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर है। चिकित्सक उनका उपचार कर रहे हैं। खुद को गोली मारने का कारण क्या है, इसका खुलासा नहीं हो पाया है।”

भय्यूजी महाराज का सभी राजनीतिक दलों में दखल रहा है। कांग्रेस और संघ के लोगों से उनके करीबी रिश्ते रहे हैं। वे लगातार समाज के लिए कई प्रकल्प चला रहे हैं।

गुरु, जो अपने आध्यात्मिक और सामाजिक कार्यों के कारण महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में बहुत लोकप्रिय थे, के उनके समर्थकों की बड़ी संख्या, अस्पताल के सामने इकट्ठे हुए। उनके शिष्यों में देवेंद्र फडणवीस और महान गायक लता मंगेशकर शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *