एशिया कप में इस बार भारतीय क्रिकेट टीम बिना स्पॉन्सर के मैदान पर नज़र आने वाली है। यूएई में 9 सितंबर से शुरू होने जा रहे एशिया कप में भारत की जर्सी पर किसी कंपनी की जगह केवल ‘इंडिया’ लिखा नज़र आएगा। इसके अलावा अब भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी को स्पॉन्सर करना और महंगा हो जाएगा।

ऐसा इसलिए क्यूंकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड और पिछले स्पॉन्सर ड्रीम-11 के बीच कॉन्ट्रैक्ट समाप्त हो चुका है। हालाँकि नए स्पॉन्सर की तलाश जारी है मगर एशिया कप से पहले कोई नई डील फाइनल नहीं हो सकी है।
दूसरी ओर भारतीय बोर्ड द्वारा बुलवाए गए टेंडर की बोली की आखिरी तारीख 16 सितंबर तय की गई है। ऐसे में क्रिकेट इतिहास में इसे एक बेहद महत्वपूर्ण और अनोखा पल माना जा रहा है जब भारतीय क्रिकेट टीम बिना स्पॉन्सर के मैदान पर होगी।
भारतीय टीम यूएई में नौ सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप में बिना किसी मेन स्पॉन्सर के खेलेगी, क्योंकि बोर्ड ने बोली जमा करने की आखिरी तारीख 16 सितंबर तय की है।
बताते चलें कि अब भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी को स्पॉन्सर करना और महंगा हो जाएगा। दरअसल भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने द्विपक्षीय श्रृंखला के लिए दाम प्रति मैच 3.5 करोड़ रुपये और बहुपक्षीय टूर्नामेंट में प्रति मैच 1.5 करोड़ रुपये कर दिए हैं। अभी तक यह भुगतान राशि द्विपक्षीय मैचों के लिए 3.17 करोड़ रुपये और बहुपक्षीय मैचों के लिए 1.12 करोड़ रुपये था।
भारतीय टीम यूएई में नौ सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप में बिना किसी मेन स्पॉन्सर के खेलेगी, क्योंकि बोर्ड ने बोली जमा करने की आखिरी तारीख 16 सितंबर तय की है।याद दिला दें कि टी-20 फॉर्मेट वाले एशिया कप की शुरुआत 9 सितंबर से हो रही है। इसमें भारत का पहला मैच 10 तारीख को यूएई के खिलाफ होगा और 14 सितंबर भारत-पाकिस्तान के खिलाफ मैच है।
ऐसे में इस बात की सम्भावना बहुत कम है कि मुकाबले के दौरान भारत की जर्सी पर किसी ब्रांड का नाम या लोगो चस्पा हो। वहीँ एशिया कप के दौरान अपनी जर्सी पर किसी प्राइवेट कंपनी के बजाए देश या बीसीसीआई का नाम प्लेयर्स के लिए भी खास पल होगा।












