केरल में दस्तक दे चुका है दक्षिण-पश्चिमी मानसून

उत्तर प्रदेश में पद रही गर्मी ने लोगों को घरों में क़ैद कर दिया है। इस समय ज़रूरी काम वाले ही घरों से बहार निकल रहे हैं। चमकीली तेज धूप और झुलसा देने वाली गर्म हवाओं से राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में गर्मी का कहर जारी है। इस बीच अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।

केरल में दस्तक दे चुका है दक्षिण-पश्चिमी मानसून

प्रदेश में जून के अंत में मानसून के दस्तक देने के आसार हैं। दक्षिण-पश्चिमी मानसून केरल में दस्तक दे चुका है। ये अपने चक्र के अनुसार थोड़ा धीमा पड़ा है और इसका कारण चक्रवात बिपारजॉय को बताया जा रहा है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में आज यानी 9 जून को भी दिनभर गर्म हवाएं चलेंगी और तापमान में कोई गिरावट नहीं आएगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान 29 डिग्री तक जाने की जानकारी मौसम बिभाग ने दी है।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक मौसम की यही स्थिति बनी रहेगी। हालांकि 10 जून के बाद प्रदेश में कुछ हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के तराई इलाकों में 10 जून के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस बदले मौसम की बदौलत प्रदेश में कुछ हिस्सों में हलकी बारिश का अनुमान है। जिससे गर्मी से राहत मिल सकती हैं।

इस बीच मौसम विभाग ने दक्षिण और पश्चिमी प्रदेश में कई स्थानों पर लू चलने की चेतावनी दी है साथ ही 10 जून तक अधिकमत तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना भी जताई है। इस बीच न्यूनतम तापमान में बदलाव की कोई सूचना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *