71वें मिस वर्ल्ड फाइनल की मेज़बानी इस वर्ष भारत करेगा

मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन (Miss World Organization) की चेयरपर्सन और CEO जूलिया मॉर्ले ने एक बयान में कहा कि ‘130 से अधिक देशों के प्रतियोगी अपनी अनूठी प्रतिभा, बुद्धिमत्ता और करुणा का प्रदर्शन करने के लिए भारत में इकट्ठा होंगी।

71वें मिस वर्ल्ड फाइनल की मेज़बानी इस वर्ष भारत करेगा

भारत इस वर्ष मिस वर्ल्ड 2023 फिनाले की मेजबानी करने जा रहा है। देश को ये मौक़ा 27 वर्षों बाद मिलने वाला है। ये जानकारी मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की चेयरपर्सन और सीईओ जूलिया मॉर्ले ने दी है।

इससे पूर्व 1996 में देश ने आखिरी बार इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। अनुमान है कि ये कार्यक्रम नवंबर-दिसंबर के मध्य आयोजित किया जायेगा। इस सम्बन्ध में अभी आधिकारिक तिथि का खुलासा नहीं हुआ है।

मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की चेयरपर्सन और सीईओ जूलिया मॉर्ले ने एक बयान में बताया कि ‘130 से अधिक देशों के प्रतियोगी अपनी अनूठी प्रतिभा, बुद्धिमत्ता और करुणा का प्रदर्शन करने के लिए भारत में इकट्ठा होंगी। 71वें मिस वर्ल्ड फाइनल के नए घर के रूप में भारत की घोषणा करते हुए मुझे खुशी हो रही है। ‘इसमें अलग-अलग राउंड भी होंगे, जो करीब एक महीने तक चलेंगे।

मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की ओर से की जाने वाली घोषणा के मुताबिक़ नवंबर- दिसंबर 2023 में होने वाले ग्रैंड फिनाले से एक महीने पहले प्रतिभागियों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए कई राउंड होंगे। 2023 में होने वाला ये मिस वर्ल्ड का बहुप्रतीक्षित 71वां संस्करण है जिसके इस साल के अंत में आयोजित किये जाने की संभावना है। आयोजकों की ओर से अभी तिथियों की जानकारी नहीं दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *