दिल्ली: आज से दोनों सदनों में संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया है। सत्र शुरू होते ही कांग्रेस और अन्य पार्टियों के नेताओं ने किसानों के मुद्दे पर नारेबाजी शुरू कर दी। कार्यवाही शुरू होने से पहले ससंद परिसर में गांधी प्रतिमा के पास कांग्रेस ने सोनिया और राहुल गांधी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया।
#WATCH दिल्ली: कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नेतृत्व में पार्टी के सांसदों ने संसद में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास विरोध प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/BzPx2JkKar
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 29, 2021
कांग्रेस के प्रदर्शन की तस्वीरें दिखाते हुए सन्देश दिया गया है कि संसद की कार्यवाही नहीं चलेगी। वहीं इस मुद्दे पर बीजेपी का कहना है कि किसानों के मामले में विपक्ष राजनीति न करे, सरकार हमेशा से किसानों के साथ रही है।