फ़ोर्ब्स 30 अंडर 30 की लिस्ट में शामिल हैं 6 भारतीय नाम

‘फोर्ब्‍स 30 अंडर 30 एश‍िया’ की 2025 की लिस्‍ट सामने आ गई है। इस लिस्ट में 6 भारतीय नामों को शाम‍िल क‍िया गया है। इसमें से 4 नाम फ‍िल्‍म और म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से जुड़े हैं।

फ़ोर्ब्स 30 अंडर 30 की लिस्ट में शामिल हैं 6 भारतीय नाम

इस सूची में दो नाम ऐसे हैं जिन्हें स्‍टार किड्स होने की बात कही जाती है। बीते दिनों ईशान खट्टर ओटीटी पर ‘द रॉयल्‍स’ से चर्चा में रहे वहीँ ‘केसरी चैप्‍टर 2’ में अनन्‍या पांडे के काम की खूब जमकर तारीफ हुई है।

इन दोनों ही सितारों के नाम अब यह उपलब्‍ध‍ि जुड़ गई है कि प्रतिष्‍ठ‍ित बिज़नेस मैगजीन ‘फोर्ब्‍स’ ने इन्हें अपनी ’30 अंडर 30′ की एश‍िया लिस्‍ट में जगह दी है। बताते चलें कि इस लिस्‍ट में 30 में से सिर्फ चार भारतीय सितारों के नाम हैं।

राजेश खट्टर और नीलिमा अजीम के बेटे ईशान खट्टर अपनी फिल्मों ‘बियॉन्‍ड द क्‍लाउड्स’ (2017), ‘धड़क’ (2018), ‘पिप्‍पा’ (2023), ‘ए सूटेबल बॉय’ (2020), ‘द परफेक्‍ट कपल’ (2024) और अब ‘द रॉयल्‍स’ (2025) जैसी फिल्‍मों और शोज से अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं।

वहीँ चंकी पांडे और भावना पांडे की बेटी अनन्‍या पांडे ने साल 2019 में ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से डेब्‍यू किया था। उस समय अनन्‍या पर इल्ज़ाम था कि उन्हें अदाकारी नहीं आती है। उनकी एक्ट‍िंग स्‍क‍िल्‍स के लिए खूब ट्रोल किया गया था। इसके बाद ‘पति पत्नी और वो’ (2019), ‘खो गए हम कहां’ (2023), CTRL (2024), ‘कॉल मी बे’ (2024) और अब ‘केसरी चैप्‍टर 2’ (2025) में दर्शकों ने उनके काम को सराहा भी था।

इसके अलावा फिल्ममेकर सुलग्ना चटर्जी का नाम भी इस लिस्ट में है। वह नेटफ्लिक्स के लिए ‘फील्स लाइक इश्क’ और जियो स्टूडियो के ‘कोड एम’ बना चुकी हैं।

’30 अंडर 30 एश‍िया’ की लिस्‍ट में शामिल होने वाले चौथे भारतीय सिंगर और लिरिसिस्‍ट अनुव जैन हैं। बीते साल इन्होने ‘हुस्‍न’ और ‘बारिशें’ जैसे अपने गीतों के लिए खूब सराहना पाई।

इस सूची में एंटरटेनमेंट के अलावा, स्‍पोर्ट्स कैटेगरी में पैरालंपियन शीतल देवी और शतरंज ग्रैंडमास्‍टर गुकेश डोमराजू का नाम भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *