पंजाब-गोवा के बाद यूपी में भी प्रचार नहीं करेंगी सोनिया

नई दिल्ली : पंजाब और गोवा में चुनावी मतदान हो गया, लेकिन सोनिया प्रचार करने नहीं गईं. सूत्रों के मुताबिक सोनिया तय कर चुकीं हैं कि अब देशभर में उनकी जगह कमान राहुल संभालेंगे, इसलिए वह कहीं प्रचार करने नहीं जा रही हैं. Sonia gandhi

Sonia gandhi

हालांकि पंजाब और गोवा में सोनिया 1-2 रैली करना चाहती थी, लेकिन उनके स्वास्थ्य ने साथ नहीं दिया. ऐसे में अब निगाहें उत्तर प्रदेश पर हैं.

समाजवादी पार्टी की ओर से प्रस्ताव दिया गया है कि सोनिया गांधी मुलायम सिंह यादव के साथ 1-2 जगह मंच शेयर करें.

लेकिन सोनिया के करीबी रणनीतिकारों के अनुसार यह संभव नहीं है.

सोनिया की तबीयत ठीक नहीं है. अगर सबकुछ ठीक रहा तो सोनिया परंपरा के तहत रायबरेली में सभा को संबोधित कर सकती हैं, क्योंकि सोनिया पहले लगातार ऐसा करती रही हैं.

अब बाकी रायबरेली-अमेठी में प्रचार की जिम्मेदारी प्रियंका की होगी और प्रदेश भर में कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ही कांग्रेस का परचम लहराएंगे.

वैसे राहुल भले ही उपाध्यक्ष हों, लेकिन अनौपचारिक तौर पर उनको अध्यक्ष की भूमिका दी जा चुकी है सिर्फ औपचारिक घोषणा बाकी है.

ऐसे में 1998 के बाद यानी 18 साल बाद के ये चुनाव होंगे, जब सोनिया की भूमिका सीमित होगी और गांधी परिवार की अगली पीढ़ी यानी राहुल और प्रियंका अब सोनिया की भूमिका निभा रहे होंगे.

www.naqeebnews.com

# Sonia gandhi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *