पर्यावरण बचाने के लिए एक करोड़ घरों में लगेंगे सोलर पैनल

प्रदूषण रोकने और ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन में कमी के साथ पर्यावरण संरक्षण हेतु देशभर में एक करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर लगने की बात कही गई है। प्रधानमंत्री ने सूर्योदय योजना का एलान करते हुए इस सिस्टम की तस्वीरें साझा की हैं।

पर्यावरण बचाने के लिए एक करोड़ घरों में लगेंगे सोलर पैनल

‘प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना’ के तहत केंद्र सरकार देशभर में एक करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाएगी। प्रधानमंत्री ने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर दी है।

इस योजना के तहत सरकार आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के घरों पर रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाएगी। एक करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर लगाकर गरीब और मध्यम वर्ग के लिए बिजली बिल कम करने के साथ भारत ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बनेगा।

रूफटॉप सोलर पैनल घर की छत पर लगाई जाने वाली ऐसी सोलर की प्लेट होती है जो सूर्य की किरणों से ऊर्जा सोखकर बिजली का उत्पादन करती है। एक किलोवॉट का सोलर पैनल लगाने का खर्च करीब 45 से 85 हजार रुपए तक होता है। इसके अलावा बैटरी का खर्च भी देना होगा। यदि 5 किलोवॉट का सोलर पैनल लगवाना हो तो 2.25 से 3.25 लाख रुपए तक का खर्च आ सकता है।

सोलर पैनल लगवाने के लिए सरकार विभिन्न प्रकार की सब्सिडी भी मुहैया करा रही है। सरकार की ओर से 3 किलोवाट क्षमता के सोलर पैनल लगाने पर 40% सब्सिडी तथा 10 किलोवाट पर 20% सब्सिडी की व्यवस्था है। इसका चयन मिनिस्ट्री ऑफ न्यू एंड रीन्यूएबल एनर्जी (MNRE) पावर डिस्ट्रिब्यूटर्स की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर करता है।

रूफटॉप योजना को 31 मार्च 2026 तक बढ़ाया गया है। इसके तहत सामान्य श्रेणियों के राज्यों के लिए 3 किलोवाट क्षमता के पैनल के लिए प्रति किलोवाट 14,588 रुपए की सब्सिडी दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *