भारत में पाकिस्तान के वरिष्ठ अधिकारी सुहैल महमूद नए उच्चायुक्त होंगे

PAKISTANइस्लामाबाद। भारत में पाकिस्तान के वरिष्ठ अधिकारी सुहैल महमूद नए उच्चायुक्त होंगे. भारत में तीन साल तक पाकिस्तानी उच्चायुक्त रहने के बाद अब्दुल बासित को हटाया जा रहा है, उनकी जगह पाकिस्तान विदेश सेवा के वरिष्ठ अधिकारी सुहैल महमूद (55) को पदस्थ किया जा रहा है. महमूद फिलहाल तुर्की में पाकिस्तान के राजदूत हैं, उन्हें पिछले शुक्रवार को भारत की ओर से वीजा जारी कर दिया गया है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महमूद इस महीने के अंत तक या अगले महीने की शुरुअात में नई जिम्मेदारी संभालेंगे. संभावना जताई जा रही है कि बासित को इस्लामाबाद वापस बुलाया जा रहा है, वहां उन्हें विदेश सेवा अकादमी का प्रमुख बनाया जाएगा.
महमूद 1985 में विदेश सेवा में आए थे. विदेश में उनकी पहली तैनाती अंकारा स्थित पाकिस्तानी दूतावास में हुई थी जहां उन्होंने 1991-1994 में सेवा दी. वह वाशिंगटन, न्यूयॉर्क, अंकारा सहित कई स्थानों पर रहे. उन्होंने 2009-2013 में थाईलैंड में पाकिस्तानी राजदूत के तौर पर सेवा दी.

 

 

http://www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *