सीएम योगी के मेरठ दौरे जनता का ग़ुस्सा फूटा, पोस्टर फाड़े, आगजनी

CM-yogi-visitमेरठ। सीएम योगी के मंगलवार को मेरठ दौरे के दौरान कुछ लोगों ने जमकर हंगामा किया. गुस्साई भीड़ ने शराब के ठेके में तोड़फोड़ कर ठेका लूट लिया. यही नहीं कई जगह योगी आदित्यनाथ के बैनर पोस्टर्स फाड़ डाले और आगजनी की.
दरअसल मुख्यमंत्री योगी द्वारा मेरठ के शेरगढ़ी स्थित मलिन बस्ती का निरीक्षण किया गया. इस दौरान वहां स्थित भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति पर योगी द्वारा माला नहीं चढ़ाने से नाराज लोगो का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने जमकर हंगामा काटा.
बेकाबू भीड़ ने योगी के पोस्टर्स और बैनर्स फाड़ दिए और सड़क जाम लगा दिया. साथ ही वहां देशी शराब के एक ठेके पर तोड़फोड़ कर दी और ठेका लूट लिया. ये हंगामा करीब आधा घंटे तक जारी रहा. काफी देर बाद में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हंगामा कर रहे लोगों पर हल्का बल प्रयोग कर मौके खदेड़ दिया.
उधर मलिन बस्ती के स्थानीय लोगों का कहना है कि शराब के ठेके को हटाने के लिए काफी समय से शिकायत की जा रही है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही.
वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले खरखौदा के गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया और किसानों से बातचीत की. उसके बाद सीएम सड़क मार्ग के जरिये मलिन बस्ती पहुंचे और कालोनी की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया. उसके बाद सीएम मेडिकल कॉलेज पहुंचे.
जहां उन्होंने इमरजंसी सेवाओं का निरीक्षण किया. मरीजों से डाक्टरों के व्यवहार और इलाज की भी जानकारी ली. इस दौरान सीएम सिक्योरिटी की बीजेपी के स्थानीय सांसद से तीखी नोकझोंक भी हुई.

 

 

http://www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *