हैशटैग भाग राहुल भाग,स्मृति ने राहुल पर जमकर निशाना साधा

उत्तर प्रदेश के अमेठी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने एक बार फिर भाजपा ने स्मृति ईरानी को चुनाव मैदान में उतारा है। पिछले चुनाव में राहुल को कड़ी टक्कर देने वाली स्मृति को भरोसा है कि इस चुनाव में वह राहुल को हरा देगी। इस बीच राहुल के केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ने संबंधी खबरें आ रही है।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ने इस पर राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अमेठी ने भगाया, जगह-जगह से बुलावे का स्वांग रचाया, क्योंकि जनता ने ठुकराया। हैशटैग भाग राहुल भाग के साथ उन्होंने लिखा कि सिंहासन खाली करो राहुल जी कि जनता आती है।

वर्ष 2014 में राहुल गांधी को अमेठी में 4,08,651 वोट मिले थे और ईरानी को 3,00,748 मत हासिल हुए थे। इस तरह ईरानी को 1,07,903 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था।कांग्रेस की परंपरागत सीट है अमेठी : उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने मार्च 2004 में चुनाव लड़ने की घोषणा के साथ राजनीति में प्रवेश की घोषणा की, जिसमें वे अपने पिता के निर्वाचन क्षेत्र अमेठी से लोकसभा के लिए खड़े हुए और लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *