आजम खां रामपुर ,अखिलेश यादव आजमगढ़ से चुनाव लड़ेंगे

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने आगामी लोकसभा चुनाव (LokSabha Elections 2019) के लिए रविवार को अपने दो और उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया। इन नामों में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का नाम भी शामिल है।


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव यूपी के आजमगढ़ से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां को रामपुर से चुनावी मैदान में उतारा गया है।बता दें कि हाल में सपा ने पार्टी ने संस्थापक मुलायम सिंह यादव कहां से चुनाव लड़ेंगे, इसका भी ऐलान किया था।

 

मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से उम्मीदवार बनाए गए हैं। वहीं, डिम्पल यादव कन्नौज से उम्मीदवार होंगी। धर्मेन्द्र यादव बदायूं से, अक्षय यादव फिरोजाबाद से, कमलेश कठेरिया इटावा, भाईलाल कोल राबर्टसगंज और शब्बीर बाल्मीकि बहराइच से पार्टी उम्मीदवार होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *