क्सीनेशन अभियान के लिए छह लाख सीरिंज पहुंची सहारनपुर

सहारनपुर, 02 जनवरी : कोरोना वायरस से बचाव के लिए तैयार की गई वैक्सीन के बहुत जल्द सहारनपुर पहुंचने की संभावना है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने तत्परता दिखाते हुए छह लाख सीरिंज भेज दिए हैं।

Rep Photo

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने शनिवार को बताया कि सहारनपुर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा वैक्सीन रखने के लिए कोल्ड चेन सेंटर बना दिए हैं और टीका लगाने वाले दलों का गठन कर लिया गया है। जिले में आठ माह के संक्रमण के दौरान डेढ़ लाख लोगों के नमूनों की जांच की जा चुकी है जिनमें 10 हजार 200 संक्रमित पाए गए। उनमें से 130 लोगों की मृत्यु हो गई बाकी स्वस्थ हो गए।

सीएमओ डा बीएस सोढ़ी के मुताबिक वैक्सीन के लिए 0.5 एमएल की छह लाख सीरिंज स्वास्थ्य विभाग के पास मौजूद है और टीकाकरण के लिए 580 लोगों को उचित प्रशिक्षण दिया जा चुका है, अब सिर्फ वैक्सीन के आने का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *