अंतरिक्ष यात्री शुभम शुक्ला का अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष मिशन एक बार फिर से टल गया है। तकनीकी कारणों के तहत लिये गए इस फैसले की जानकरी स्पेसएक्स द्वारा दी गई है।

कुछ टेक्नीकल कारणों से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक की ऐतिहासिक यात्रा एक्सिअम-4 को एक बार फिर टाल दिया गया है। भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अन्य तीन अंतरिक्ष यात्रियों के साथ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा करने वाले थे।
बताते चलें कि Axiom Space नाम की कंपनी द्वारा चलाया जा रहा Axiom-4 एक प्राइवेट स्पेस मिशन है। इस मिशन के तहत अलग-अलग देशों के अंतरिक्ष यात्रियों की एक टीम इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर भेजी जाती है। टीम के सदस्य इस यात्रा में वैज्ञानिक प्रयोग के अलावा तकनीकी परीक्षण और व्यावसायिक उद्देश्यों से जुड़े काम करते हैं। शुभांशु शुक्ला इस टीम के पहले भारतीय सदस्य बने हैं।
स्पेसएक्स की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, रॉकेट के एक हिस्से में लिक्विड ऑक्सीजन का रिसाव पाया गया है। इस कारण लॉन्च को टाल दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, इस रिसाव की जानकारी उस समय मिली जब तकनीकी टीम रॉकेट की जांच कर रही थी। कंपनी ने कहा है कि इसे दुरुस्त करने की कोशिशें की जा रही हैं।
इंटरनेशनल स्पेस सेंटर तक की यात्रा को लेकर अब कंपनी का कहना है कि जब तक सबकुछ ठीक नहीं होता और लॉन्च की अनुमति नहीं मिलती, तब तक कोई नई तारीख नहीं दी जाएगी।















