किसानों को ‘धोखा’ देने पर माफी मांगें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री : शिवसेना

मुंबई : शिवसेना ने आज मांग की कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को राज्य के किसानों से माफी मांगनी चाहिये क्योंकि उन्होंने 2014 के विधानसभा चुनावों के दौरान कर्ज माफी का झूठा वादा कर उन्हें ‘‘धोखा’’ दिया। shivsena

Shivsena

शिवसेना ने पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ने विधानसभा को बताया कि राज्य सरकार किसानों का कर्ज माफ नहीं कर सकती।

उन्हें चुनाव से पहले किसानों को झूठे आश्वासन देकर धोखा देने पर माफी मांगनी चाहिये।’’

इसमें कहा गया, ‘‘आपको भाजपा को यह नहीं भूलना चाहिये इस वादे के साथ सत्ता में आये थे कि आप राज्य में किसी किसान को खुदकुशी नहीं करने देंगे।’’

संपादकीय में शिवसेना ने सुझाव दिया कि मुख्यमंत्री को उन किसानों के परिजनों से मुलाकात करनी चाहिये जिन्होंने खुदकुशी कर ली और उनकी जान न बच पाने के लिए सरकार की अक्षमता पर माफी मांगनी चाहिये।

शिवसेना ने इस बात पर भी आश्चर्य जताया कि फडणवीस विधानसभा में विपक्षी सदस्यों से इस बात की गारंटी मांग रहे हैं कि सरकार के कर्ज माफ कर देने के बाद किसान खुदकुशी नहीं करेंगे।

 शिवसेना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी के बाद के प्रभाव के तौर पर कई वादे किये थे लेकिन उनमें से कुछ भी अमल में नहीं आया।

www.naqeebnews.com

# shivsena

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *