दंतेवाड़ा की बर्रेम पहाड़ी में मुठभेड़, सात नक्सली ढेर, दो जवान शहीद

दंतेवाड़ा : पुलिस के साथ आज हुई मुठभेड़ में 5 नक्सली मारे गए। बताया जाता है कि मारे गए नक्सलियों के शव भी बरामद कर लिए गए हैं। Police

Police

दो जवान भी इस दौरान शहीद हो गए हैं जबकि तीन जवान घायल हैं।

मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने सोमड़ा नामक एक नक्सली को पकड़ने में भी सफलता पाई है। उसके पेट में गोली लगी है।

बस्तर के प्रभारी आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि शहीद जवानों में निर्मल नेताम और एक गोपनीय सैनिक सुखराम शामिल हैं। सुंदरराज ने जिला मुख्यालय पर वरिष्‍ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर हालात की समीक्षा की।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बर्रेम डोरेपारा के जंगल पहाड़ी में डीआरएफ और एसटीएफ की संयुक्त पुलिस पार्टी और नक्सलियों के मध्य मुठभेड़ हुई। पुलिस ने मौके से हथियार भी बरामद किए हैं। थाना अरनपुर का यह मामला है।

बताया जाता है कि नक्सली और सुरक्षा एजेंसियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें महिला नक्सली कमांडर पलो और विजी के मारे जाने और गुण्डाधुर को गोली लगने की जानकारी सामने आ रही है।

डीआरजी कमांडो संग्राम सिंह को हाथ में गोली लगी है। मौके से दो एके 47 और एक एसएलआर बरामद होने की खबर भी मिली है। हताहत नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है।

www.naqeebnews.com

# Police

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *