कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाैहान से की इस्तीफे की मांग

भोपाल : व्यापमं घोटाला मामले में एससी का फैसला आने के बाद कांग्रेस एक बार फिर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के खिलाफ हमलावर साबित हो रही है। shivraj

shivraj-angry-cm

मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान पर निशाना साधते हुए कहा कि व्यापमं महाघोटाले में पीएमटी भ्रष्टाचार के माध्यम से चयनित छह सौ से ज्यादा छात्रों के प्रवेश रद्द किए जाने के पारित महत्वपूर्ण फैसले के बाद मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए।

अरुण यादव ने सीएम शिवराज पर आरोप लगाते हुए कहा कि सोमवार को आए सुप्रीम कोर्ट के महत्वपूर्ण फैसले में जिस अवधि (2008-2012) का जिक्र किया गया है, उस अवधि में चिकित्सा और शिक्षा मंत्रालय मुख्यमंत्री के पास था। इसलिए उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

उनका मानना है कि ये सभी छात्र नकल नहीं कर रहे थे, बल्कि इनसे सरकार, चिकित्सा शिक्षा माफिया, दलालों और व्यापमं से जुड़े भ्रष्ट अधिकारीगण बड़ी रकम लेकर उनके चयन के लिए नकल करवा रहे थे।

www.naqeebnews.com

# shivraj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *