अखिलेश के मंत्री के बिगड़े बोल, भाजपा को बताया बड़ा राक्षस

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बुधवार को दूसरे चरण का मतदान होगा। लेकिन मतदान से पहले प्रतिनिधियों के बोल बिगड़ते जा रहे है। अखिलेश यादव के एक मंत्री राम करन आर्या ने जनसंपर्क के दौरान भारतीय जनता पार्टी को एक बड़ा राक्षस बता दिया। इतना ही नहीं समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन को मंत्री जी ने छोटे शैतानों की इकाई कहा। Ram karan

Ram karan

उत्तरप्रदेश सरकार के आबकारी और खेल राज्यमंत्री राम करन आर्या जनसंपर्क पर थे।

इसी दौरान वह बेहद बेतुका बयान दे बैठे। आर्या को समाजवादी पार्टी ने बस्ती की महादेवा सुरक्षित सीट से टिकट दिया है। यहां से वह अभी भी विधायक हैं।

राम करन ने भारतीय जनता पार्टी को बहुत बड़ा राक्षस बताया। उन्होंने बताया कि हम बिना कांग्रेस के भी सरकार बना सकते थे।

मगर बहुत बड़े राक्षस को मारने के लिए हमने छोटे-छोटे शैतान को एकत्र किए हैं।

राम करन यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि अगर यह महान राक्षस आ जाएगा तो इस मुल्क और प्रदेश में खून खराबा कर देगा।

राम करन आर्या ने कहा कि हमने कांग्रेस पार्टी से समझौता किया और 105 सीट दीं। समझौते में भी हमने दरिया दिली दिखाई है। ऐसा नहीं है की हमने समझौते में उन्हें कम सीट दिया है। जितना उन्होंने मांगा उतना दिया, सिर्फ इसलिए की भारतीय जनता पार्टी जैसी क्रूर और सांप्रदायिक ताकतें उत्तर प्रदेश में न आ सके।

www.naqeebnews.com

# Ram karan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *