मिला मायावती वाला बंगला : 12 बेडरूम, 12 ड्रेसिंग रूम, 2 किचन, 8 एसी प्लांट

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से बगावत करने वाले उनके चाचा शिवपाल यादव को योगी सरकार ने वही बंगला आवंटित किया है जो पहले पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के पास था.

बात करें इस बंगले की खासियत की तो इसमें 12 बेडरूम, 12 ड्रेसिंग रूम, 2 बड़े हॉल, 4 बड़े बरामदे, 2 किचन और स्टाफ क्वर्टर हैं. बंगले में 8 एसी प्लांट और 500 किलोवॉट के साउंड प्रूफ जनरेटर लगे हैं. माना जा रहा है कि अखिलेश से बगावत के बाद तोहफे के तौर पर इसे सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिवपाल को सौंपा है. आपको जानकर हैरानी होगी कि ऐसा बंगला तो योगी सरकार के किसी भी मंत्री के भी नसीब में नहीं है.
मिला मायावती वाला बंगला : 12 बेडरूम, 12 ड्रेसिंग रूम, 2 किचन, 8 एसी प्लांट, शिवपाल बोले- मुझे ऐसे ही बंगले की जरूरत थी

वहीं शिवपाल ने इस मुद्दे पर एनडीटीवी से कहा है कि वह बहुत सीनियर विधायक हैं और उन्हें बड़े बंगले की जरूरत थी इसलिए सरकार ने उन्हें ऐसा बंगला दिया है. उनका यह भी दावा है कि वह हमेशा से बीजेपी के खिलाफ रहे हैं और उनकी बीजेपी के साथ किसी तरह की सांठगांठ नहीं है.

गौरतलब है कि शिवपाल यादव ने उत्तर प्रदेश में नई राजनीतिक पार्टी खड़ी कर दी है. शिवपाल सिंह यादव ने बीते 29 अगस्त को जब समाजवादी सेक्युलर मोर्चे (Samajwadi Secular Morcha) का गठन किया तो अखिलेश यादव से नाराज चल रहे सपा के नेताओं को एक राजनीतिक प्लेटफॉर्म मिलता हुआ दिखाई दिया. शिवपाल यादव कई बड़े सपा नेताओं को जोड़ने में सफल रहे. इनमें ज्यादातर नेता मुलायम सिंह यादव के संघर्ष के दौर से साथी रहे हैं. फिलहाल वह पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी से दो-दो हाथ करने पर आमादा हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *