सामाजिक परिवर्तन रथ लेकर शिवपाल सिंह यादव सैफई पहुंचे

इटावा, 14 अक्टूबर : समाजवादी विचारधारा की एकजुटता के जरिये उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को उखाड़ने के संकल्प के साथ मथुरा के वृंदावन से सामाजिक परिवर्तन रथ लेकर मंगलवार को चले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव बुधवार रात अपने गृहनगर सैफई पहुंच गये।

सामाजिक परिवर्तन रथ लेकर शिवपाल सिंह यादव सैफई पहुंचे

सामाजिक परिवर्तन यात्रा आगरा से चलकर के फिरोजाबाद होते हुए शिवपाल के निर्वाचन क्षेत्र जसवंतनगर में देर रात साढ़े 8 बजे के आसपास पहुंची। सवंतनगर चौराहे पर शिवपाल ने अपने संबोधन में सामाजिक परिवर्तन यात्रा को निकालने को लेकर के लोगों के बीच में अपनी बात रखी। शिवपाल सिंह यादव ने अपनी मूल समाजवादी पार्टी से गठबंधन करके 2022 यूपी चुनाव लड़ने की इच्छा जताते हुए एक बार फिर से सपा प्रमुख अखिलेश यादव से गठबंधन की पेशकश की है।


सामाजिक परिवर्तन यात्रा की अगुवाई प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव कर रहे हैं। गुरुवार को सैफई से सामाजिक परिवर्तन यात्रा पूर्वाहन 11 बजे औरैया के लिए इटावा होते हुए रवाना होगी।सामाजिक परिवर्तन यात्रा में बड़ी तादाद में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के समर्थक जुटे हुए दिखाई दे रहे हैं।


उन्होंने कहा कि राजनीति संभावनाओं का कोई अंत नहीं होता है, हमेशा कहीं ना कहीं संभावनाएं बनी रहती है इसलिए उन्हें भी इस बात की संभावना है कि उनकी बात समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव जरूर मानेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी मंशा उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बाहर करने का है।

सामाजिक परिवर्तन यात्रा की अगुवाई प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव कर रहे हैं।गुरुवार को सैफई से सामाजिक परिवर्तन यात्रा पूर्वाहन 11 बजे के आसपास औरैया के लिए इटावा होते हुए रवाना होगी।सामाजिक परिवर्तन यात्रा में बड़ी तादाद में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के समर्थक जुटे हुए दिखाई दे रहे हैं।

शिवपाल सिंह यादव की सामाजिक परिवर्तन यात्रा को लेकर के इटावा जिले में खासा उत्साह देखा जा रहा है क्योंकि इटावा शिवपाल सिंह यादव का प्रमुख कार्य क्षेत्रों में से एक माना जाता है इसलिए इस रथयात्रा को लेकर के पार्टी के समर्थकों प्रशंसकों में खासा उत्साह बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *