माइक्रोड्रामा के बढ़ते चलन पर के कह रहे हैं शेखर कपूर

माइक्रोड्रामा और भारत में इसकी मार्केट वैल्यू पर शेखर कपूर ने अपने विचार साझा किए हैं। इसकी मार्केट वैल्यू के बारे में जानकारी देते हुए उनका कहना है कि भारतीय माइक्रोड्रामा मार्केट की वैल्यू 1.5 बिलियन डॉलर है।

शेखर कपूर ने आज अपने सोशल मीडिया के एक्स हैंडल पर एक पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘पूरी दुनिया अचानक माइक्रोड्रामा के बारे में बात कर रही है। ऐसा करना भी चाहिए। चीन में 2026 के आखिर तक इसकी वैल्यू लगभग 150 बिलियन डॉलर होने का अनुमान है।

इतना ही नहीं, शेखर कपूर फिल्म बनाने में एआई के इस्तेमाल को लेकर अपनी दिलचस्पी हैं। बताते चलें कि हाल ही में उन्होंने अपनी 1983 की मशहूर फैमिली ड्रामा फिल्म ‘मासूम’ की एआई से बनी ‘बिहाइंड-द-सीन्स’ तस्वीर भी शेयर की थी।

इंटरनेशनल फिल्म इंडस्ट्री में माइक्रोड्रामा पर अपने विचार साझा करते हुए शेखर कपूर का का कहना है कि पूरी दुनिया माइक्रोड्रामा के बारे में बात कर रही है। उनके मुताबिक़, 2026 में भारतीय माइक्रोड्रामा मार्केट की वैल्यू 1.5 बिलियन डॉलर होने का अनुमान है। आगे वह कहते हैं कि अगर तुलना करें तो 2026 के लिए भारतीय थिएट्रिकल बॉक्स ऑफिस की वैल्यू भी 1.5 बिलियन डॉलर ही है।

बताते चलें कि माइक्रोड्रामा एक छोटी, वर्टिकल फॉर्मेट वाली वीडियो सीरीज होती है जिसे मोबाइल पर आसानी से देखा जा सकता है। माइक्रोड्रामा का एक एपिसोड एक से दो मिनट का होता है।

अगर इनके मंचों करें तो भारत में माइक्रोड्रामा के सबसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म में रीलशॉर्ट, पॉकेट एफएम, गुडशॉर्ट और फ्लिक टीवी के नाम आते हैं। ये ज्यादातर इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रमोशन के जरिए चलते हैं।

बिज़नेस के फर्क को स्पष्ट करते हुए कि माइक्रोड्रामा से ‘मुगल-ए-आजम’, ‘शोले’, ‘मिस्टर इंडिया’ या ‘मासूम’ जैसी फिल्मों के बनने की उम्मीद न करें। शेखर कपूर की माने तो वह पिछले दो साल से अपनी आने वाली फिल्म ‘मासूम 2: ए न्यू जेनरेशन’ की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। लेकिन इसे माइक्रोड्रामा फॉर्मैट में नहीं ढाला जा सकता। अपनी पोस्ट में ‘मासूम’ का पोस्टर लगाते हुए उन्होंने कहा कि माइक्रोड्रामा को अभी अपनी पहचान बनानी है। साथ ही वह इसके भविष्य और नतीजों को समय पर छोड़ते हैं।

इन दिनों शेखर ‘मासूम’ के स्पिरिचुअल सीक्वल ‘मासूम 2: ए न्यू जेनरेशन’ में व्यस्त है। यह फिल्म शबाना और नसीरुद्दीन के अलावा मनोज बाजपेयी और नित्या मेनन भी हैं। यह फिल्म शेखर और उनकी एक्स-वाइफ सुचित्रा कृष्णमूर्ति की बेटी कावेरी कपूर की भी थिएटर में रिलीज होने वाली पहली फिल्म होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *