ईद पर सामने आएगा शाहरुख खान का ‘जीरो’ का दूसरा लुक

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान इन दिनों आनंद एल रॉय की फिल्म ‘जीरो’ में काम कर रहे हैं। शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘जीरो’ का दूसरा लुक इस वर्ष ईद पर जारी किया जायेगा। फिल्म में शाहरूख बौना का किरदार निभाते नजर आयेंगे। फिल्म में कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा की भी अहम भूमिकायें है।

साल की शुरुआत में ही फिल्म के छोटे से टीजर ने फैंस को बेसब्र कर दिया था। जल्द ही फिल्म का दूसरा लुक भी रिलीज किया जाएगा। जीरो का दूसरा लुक ईद पर रिलीज किया जाएगा। खास बात है कि 2018 ईद में सलमान और शाहरूख फैंस दोनों को ही सरप्राइज मिलने वाला है। जहां जीरो का लुक सामने आएगा, वहीं सलमान की ‘रेस-3’ रिलीज होने वाली है।

 

‘जीरो’ 21 दिसंबर 2018 को रिलीज होने वाली है। आनंद एल राय ने बताया है कि फिलहाल फिल्म की शूटिंग तेजी से आगे बढ़ रही है और मई लास्ट तक खत्म हो जाएगी, फिर फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन पर काम शुरू किया जाएगा। शाहरूख की यह फिल्म लगभग 180 करोड़ के बजट पर तैयार हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *