मां बनने के बाद शाहरुख खान ने आलिया भट्ट को दिया नया नाम

बादशाह शाहरुख खान ने मां बनने के बाद अपनी को-स्टार आलिया भट्ट को एक नया खूबसूरत नाम दिया है। बीते कल शाहरुख खान ने माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर अपने फैन्स के साथ एक सेशन रखा, जिसमें एक्टर ने फैन्स द्वारा पूछे गए सवालों के दिलचस्प जवाब भी दिए।

मां बनने के बाद शाहरुख खान ने आलिया भट्ट को दिया नया नाम

इस सेशन के दौरान एक फैन ने एक्टर से सवाल पूछा कि आलिया भट्ट आपको ‘SRK’ की जगह सिर्फ ‘SR’ क्यों बुलाती हैं?

इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘एसआर’ का मतलब स्वीट एंड रोमांटिक या शायद सीनियर एंड रिस्पेक्टेबल या शायद सिर्फ शाहरुख हो सकता है।

शाहरुख खान के फैन द्वारा पूछे गए सवाल पर पैदा हुए भ्रम को आलिया भट्ट ने खुद दूर किया।

आलिया भट्ट ने शाहरुख खान और उनके फैन के बीच हुई इस बातचीत का हिस्सा बनते हुए लिखा कि मैं आपको ‘एसआर’ इसलिए बुलाती हूं क्योंकि आप बहुत स्वीट और रिस्पेक्टेबल (स्वीट एंड रेस्पेक्टेबल) हैं। उन्होंने आगे लिखा कि 25 जनवरी से मैं आपको पठान कहकर बुलाऊंगी।

जिस पर शाहरुख खान ने जवाब में लिखा कि ठीक है लिल, और अब मैं तुम्हें ‘लिल अम्मा भट्ट कपूर’ कहूंगा!

गौरतलब हो कि शाहरुख खान और आलिया भट्ट ने साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘डियर जिंदगी’ में साथ काम किया था और अब इन दोनों अभिनेताओं के बीच उम्र में इतना बड़ा अंतर होने के बावजूद इनके बीच एक दूसरे के साथ काफी अच्छे दोस्ताना संबंध हैं।

फिल्म ‘डियर जिंदगी’ के बाद दोनों ने 2022 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली फिल्म ‘डार्लिंग्स’ भी प्रोड्यूस की थी। इतना ही नहीं शाहरुख खान और आलिया भट्ट अक्सर अपने इंटरव्यूज में एक-दूसरे की तारीफ करते नजर आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *