पाकिस्तान में क्वेटा की दरगाह पर धमाका, 52 की मौत, 100 जख्मी

क्वेटा। शहर की मशहूर शाह नूरानी दरगाह पर शनिवार देर शाम एक ब्लास्ट में 52 लोगों के मारे जाने की खबर है। पाकिस्तानी टीवी चैनल जियो न्यूज के मुताबिक, ब्लास्ट में 100 लोग घायल भी हुए हैं। मरने वालों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है क्योंकि घायलों में से ज्यादातर की हालत गंभीर बताई गई है। धमाके के वक्त दरगाह में सूफी संगीत का प्रोग्राम ‘धमाल’ चल रहा था। Shah noorani shrine

Shah noorani shrine

– शाह नूरानी दरगाह पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के लासवेला जिले में हैं। घायलों को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। इस दरगाह का मैनेजमेंट वहां का सामाजिक संगठन ईधी फाउंडेशन संभालता है।
– बताया जाता है कि धमाके के वक्त वहां करीब एक हजार लोग मौजूद थे।

– घायलों में काफी तादाद महिलाओं और बच्चों की भी है। दिक्क्त की बात ये है कि दरगाह से सबसे करीबी हॉस्पिटल भी 150 किलोमीटर दूर है।
– यह दरगाह करीब 500 साल पुरानी बताई जाती है। बलूचिस्तान के होम मिनिस्टर सरफराज बुगती के मुताबिक, सरकार अभी सिर्फ घायलों को बचाने पर फोकस कर रही है।

www.naqeebnews.com

# Shah noorani shrine

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *