वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना भी कोरोना से बाज़ी हारे

न्यूज एंकर रोहित सरदाना की कोरोना से मौत हो गई है। जी न्यूज के एंकर रहे रोहित सरदाना आज तक न्यूज चैनल में बतौर एंकर काम कर रहे थे।

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना भी कोरोना से बाज़ी हारे

खबर की पुष्टि सुधीर चौधरी के ट्वीट से हुई जिसमे सुधीर ने लिखा – ‘अब से थोड़ी पहले जितेंद्र शर्मा का फोन आया। उसने जो कहा सुनकर मेरे हाथ काँपने लगे। हमारे मित्र और सहयोगी रोहित सरदाना की मृत्यु की ख़बर थी। ये वायरस हमारे इतने क़रीब से किसी को उठा ले जाएगा ये कल्पना नहीं की थी। इसके लिए मैं तैयार नहीं था। यह भगवान की नाइंसाफ़ी है…। ॐ शान्ति।’

रोहित सरदाना इन दिनों न्यूज चैनल आज तक पर प्रसारित होने वाले शो ‘दंगल’ की एंकरिंग करते थे। उनके सर्वश्रेष्ठ पर 2018 में ही रोहित सरदाना को गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार दिया गया था।

वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने भी रोहित को ट्विटर पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा- ‘दोस्तों बेहद दुखद खबर है। मशहूर टीवी न्यूज एंकर रोहित सरदाना का निधन हो गया है। उन्हें आज सुबह ही हार्ट अटैक आया है। उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *