कोरोना संक्रमण से पूर्व एटर्नी जनरल सोली सोराबजी का निधन

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल : पूर्व एटर्नी जनरल एवं जाने-माने कानूनविद सोली सोराबजी का आज सुबह कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे।

कोरोना संक्रमण से पूर्व एटर्नी जनरल सोली सोराबजी का निधन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूर्व एटर्नी जनरल एवं जाने-माने कानूनविद सोली सोराबजी के निधन पर गहरा शोक जताया है।

श्री कोविंद ने शुक्रवार को ट्वीट करके कहा, “सोली सोराबजी के निधन से हमने भारतीय विधिक प्रणाली के एक प्रतिमान को खो दिया है।”

उन्होंने लिखा है, “सोराबजी कुछ चुनिंदा लोगों में शुमार थे, जो संवैधानिक कानून एवं न्याय प्रणाली में बदलाव के वाहक रहे हैं। पद्मविभूषण से सम्मानित वह सर्वाधिक सुप्रसिद्ध न्यायविदों में शामिल थे। उनके परिजनों और सहयोगियों को मेरी शोक संवेदनाएं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *