अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में चर्चा का दूसरा दिन

संसद के मानूसन सत्र में आज अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का दूसरा दिन है। उम्मीद है कि सत्ता पक्ष से अमित शाह बहस की शुरुआत कर सकते हैं। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 10 अगस्त को अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब दे सकते हैं।

अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में चर्चा का दूसरा दिन

कल पहले दिन कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी द्वारा बात शुरू किये जाने की खबर के बाद भी ऐसा नहीं हुआ। आज भी मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा यही कि राहुल दूसरे दिन की बहस की शुरुआत कर सकते हैं।

मणिपुर मामले पर 8 अगस्त से अविश्वास प्रस्ताव पर बहस की शुरुआत में कांग्रेस की तरफ से गौरव गोगोई ने मोर्चा संभाला। गोगोई ने कहा कि प्रस्ताव लाने का मकसद पीएम का मौन व्रत तोड़ना है।

इसके जवाब में भाजपा के निशिकांत दुबे ने कहा कि सोनिया गांधी का एक ही मकसद है- बेटे को सेट करना और दामाद को भेंट करना।

अविश्वास प्रस्ताव पर आज चर्चा के दूसरे दिन राज्यसभा में 6 बिल पेश किए जाएंगे। इनमें संविधान (अनुसूचित जाति) आदेश (संशोधन) तथा डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल महत्वपूर्ण हैं।

शेड्यूल के मुताबिक़ सुबह 10.30 बजे कांग्रेस सांसदों की बैठक होगी। ख़बरों में दावा किया जा रहा है कि अविश्वास प्रस्ताव पर बहस में आज राहुल गांधी बोल सकते हैं।

अविश्वास प्रस्ताव पर कांग्रेस की तरफ से गौरव गोगोई ने मोर्चा सँभालते हुए सरकार से तीन सवालों के जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मणिपुर क्यों नहीं गए। राहुल गए, इण्डिया अलायंस के सांसद गए, गृहमंत्री गए।
80 दिन क्यों लगे मणिपुर पर बोलने में। बोले तो सिर्फ 30 सेकेंड बोले। आज तक संवेदना का कोई शब्द व्यक्त नहीं किया।
मणिपुर के मंत्री को बर्खास्त क्यों नहीं किया। मणिपुर के सीएम को क्या विशेष आशीर्वाद है, जो खुद स्वीकार कर रहे हैं कि इंटेलिजेंस फेलियर हुआ।

इसके जवाब में भाजपा की तरफ से निशिकांत दुबे ने गांधी परिवार को घेरते हुए अपनी बात कही।

हमें राहुल गांधी के बोलने की उम्मीद थी, पर वो नहीं बोले। लगता है, राहुल जी तैयार नहीं थे, देर से उठे होंगे।
निशिकांत दुबे ने कांग्रेस की पूर्व अध्‍यक्ष सोनिया गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा- ‘भारतीय नारी को क्‍या-क्‍या करना चाहिए, उसकी पूरी की पूरी पिक्‍चर सोनिया जी देती हैं। उनको दो काम करने हैं- बेटे को सेट करना है और दामाद को भेंट करना है।’

आगे उन्होंने कहा- ‘मैंने दोनों बातें कहीं। मैं अपनी बात पर कायम हूं।’ अपनी बात में उन्होंने नेशनल हेराल्ड पर इनकम टैक्स का केस चलने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *