नयी दिल्ली 09 जुलाई : नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज यहां राजीव गांधी भवन स्थित मंत्रालय में कार्यभार ग्रहण किया।

श्री सिंधिया मध्याह्न करीब 12 बजे मंत्रालय पहुंचे जहां उनका स्वागत निवर्तमान नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी तथा नागर विमानन सचिव प्रदीप सिंह खरोला ने किया। नागर विमानन राज्य मंत्री जनरल वी के सिंह ने भी कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत श्री सिंधिया का स्वागत किया।
कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत श्री सिंधिया ने मंत्रालय के अधिकारियों के साथ एक बैठक करके मंत्रालय की रूपरेखा समझी।










