प्रदेश के सभी बोर्डों के कक्षा बारहवीं तक के स्कूल पहली जनवरी तक बंद

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के साथ शीतलहर और कोहरा जारी है। पारे की गिरावट को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कक्षा एक से लेकर 12 तक के सभी स्कूलों को पहली जनवरी तक बंद करने के आदेश दिए हैं।

प्रदेश के सभी बोर्डों के कक्षा बारहवीं तक के स्कूल पहली जनवरी तक बंद

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी बोर्डों (ICSE, CBSE और यूपी बोर्ड) के कक्षा 12वीं तक के स्कूलों को पहली जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि शीतलहर के दौरान बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है और ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान स्कूल पूरी तरह से बंद रखे जाएंगे।

साथ ही मुख्यमंत्री ने ये निर्देश भी दिए-
० प्रदेश में कोई भी व्यक्ति कड़ाके की ठंड में खुले में सोने को मजबूर न हो।
० सभी रैन बसेरों में बिछौने, कंबल और साफ-सफाई समेत सभी आवश्यक सुविधाएं पुख्ता की जाएं।
० अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जरूरतमंदों को समय पर राहत सामग्री और आश्रय प्राप्त हो।

बीते कुछ दिनों से उत्तर भारत के बड़े हिस्से घने कोहरे में हैं। ऐसे में फ़्लाइट और ट्रेन सर्विस पर असर पड़ा। इस घने कोहरे के चलते कई राज्यों में विज़िबिलिटी बहुत कम हो गई, जिससे नॉर्मल ट्रैफ़िक में रुकावट आई।

मौसम का असर एयर ट्रैफिक पर भी साफ दिखा। स्पाइसजेट, एयर इंडिया और इंडिगो समेत कई एयरलाइंस ने पैसेंजर्स के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की, जिसमें उन्हें संभावित देरी की चेतावनी दी गई।

भारत मौसम वीगन विभाग (IMD) ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया था, जिसमें पूरे इलाके में घने कोहरे और कोल्ड वेव जैसे हालात की चेतावनी दी गई थी। इसके अलावा, रविवार सुबह दिल्ली की एयर क्वालिटी “बहुत खराब” कैटेगरी में दर्ज की गई। प्रदूषण और कोहरे के मिले-जुले असर से विज़िबिलिटी और कम हो गई, जिससे यात्रा में और दिक्कत हुई। रेल सर्विस पर बुरा असर पड़ा, कई ट्रेनें कई घंटे लेट चलीं और कुछ का रूट डायवर्ट किया गया।

उत्तर भारत के कई शहरों में फ़्लाइट लेट हुईं, जबकि कैंसल होने की संभावना भी लगातार बानी हुई है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, घने कोहरे की वजह से पूरे उत्तर भारत में चार दर्जन से ज़्यादा ट्रेनें लेट हुईं। एहतियात के तौर पर, ट्रेन की स्पीड कम कर दी गई, जिससे यात्रियों को काफ़ी परेशानी हुई।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने शासन और प्रशासन के आला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे स्वयं क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर जमीनी हकीकत का जायजा लें। सीएम ने कहा कि भीषण ठंड को देखते हुए हर जिले के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव और कंबलों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

एयरलाइंस और रेलवे की तरफ से यात्रियों को स्टेशन या एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट्स और ट्रेनों का स्टेटस चेक करने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *