सिंधिया के बेटे का ट्वीट, परिवार सत्ता भूखा नहीं, पिता पर गर्व

भोपाल। ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस से इस्तीफे के बाद मध्यप्रदेश की राजनीति में भूचाल आ गया। अब तक 22 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। इससे कमलनाथ सरकार पर संकट के बादल छा गए। बहरहाल, सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया ने भी पिता के इस सबसे बड़े सियासी कदम पर प्रतिक्रिया दी है।

महाआर्यमन ने ट्वीट कर कहा कि कहा है कि उन्हें अपने पिता पर गर्व है। किसी परंपरा को छोड़ने के लिए बहुत साहस होना जरूरी है। उन्होंने कहा ‍कि इतिहास गवाह है कि मेरा परिवार कभी सत्ता का भूखा नहीं रहा। हम वादा करते हैं कि देश और मध्यप्रदेश में प्रभावी बदलाव के लिए काम करेंगे।

महाआर्यमन ने इससे पहले अपने पिता ज्योतिरादित्य का इस्तीफा भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था जो पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का नाम लिखा था।
महाआर्यमन ने हरियाणा के कांग्रेस नेता कुलदीप विश्नोई का वह ट्वीट भी शेयर किया, जिसमें लिखा गया था कि सिंधिया पार्टी का अहम हिस्सा थे और शीर्ष नेतृत्व को उन्हें रोकना चाहिए था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *