केजरीवाल को झटका, दिल्ली सरकार की याचिका खारिज

नई दिल्ली। केजरीवाल सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। केंद्र के साथ अधिकारों की लड़ाई को लेकर केजरीवाल सरकार सुप्रीम कोर्ट गई थी।

SC

सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल सरकार की याचिका सुनने से मना कर दिया है। गौरतलब है कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार और केंद्र सरकार के बीच कभी अधिकारियों के तबादले को लेकर तो कभी फैसलों को रद करने को लेकर लगातार तनाव जारी है। केजरीवाल का आरोप है कि मोदी सरकार उन्हें काम नहीं करने देती। दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग के साथ भी केजरीवाल की तना तनी रहती है। कई बार दोनों आमने-सामने आ कर बयानबाजी कर चुके हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *