सऊदी अरब ने हज पर आने वालों को अपने साथ ये सामान लाने पर रोक लगा दी है

रियाद: हज और उमराह के सऊदी मंत्रालय ने एलान किया है कि इस साल हज करने के लिए दुनिया भर से आने वाले यात्रियों को प्लास्टिक की बोतलें, बिना पैकिंग वाली खुली चीजें और कपड़े में लपेते हुए सामान के अलावा एक्स्ट्रा लगेज लाने पर पाबन्दी है।

सऊदी अरब ने हज पर आने वालों को अपने साथ ये सामान लाने पर रोक लगा दी है

हज यात्रियों की यात्रा को आरामदायक और सुरक्षित बनाने के लिए ये प्रतिबंध लगाए गए हैं। सऊदी मीडिया के मुताबिक ये नियम तुरंत लागू हो रहा है, जिसकी जानकारी हज और उमराह मंत्रालय ने माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट पर की है।

हज और उमरा मंत्रालय ने हवाई यात्रा के दौरान प्रतिबंधित सामान लाने से बचने की हिदायत देते हुए कहा गया है कि किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए हज यात्री इन निर्देशों का पालन करें।

इससे पहले हज और उमराह मंत्रालय ने भी हज तीर्थयात्रियों से अनुरोध किया था कि वे सऊदी अरब पहुंचने पर हवाईअड्डे के कर्मचारियों को उनके नकदी और अन्य वस्तुओं के बारे में सूचित करें। हज के सफर में विदेशी मुद्रा और अन्य सामान उतना ही लाएं जितनी ज़रूरत हो।

गौरतलब है कि दुनिया भर से हज के लिए आने वाले सऊदी अरब पहुंचने लगे हैं और इस बार रिकॉर्ड हाजिरी के चलते सरकार ने खास इंतजाम किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *