जनरल चार्ल्स क्यू ब्राउन अमरीकी फौज के चेयरमैन जॉइंट चीफ ऑफ़ स्टाफ बने

जनरल चार्ल्स क्यू. ब्राउन को अमेरिकी सेना के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का नया अध्यक्ष नामित किया गया है।

जनरल चार्ल्स क्यू ब्राउन अमरीकी फौज के चेयरमैन जॉइंट चीफ ऑफ़ स्टाफ बने

वाशिंगटन से मिली जानकारी के मुताबिक नए प्रमुख के नामांकन की घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने की। जनरल ब्राउन वर्तमान में अमेरिकी वायु सेना के चीफ ऑफ स्टाफ हैं, वे अमेरिकी इतिहास में दूसरे अश्वेत प्रमुख होंगे।

अपनी वर्तमान भूमिका में सेवा करने वाले पहले अश्वेत व्यक्ति बनने से पहले वह यूएस इंडो-पैसिफिक कमांड के लिए प्रशांत वायु सेना के कमांडर थे।

उन्होंने कमांड पायलट के रूप में अपनी सैन्य सेवा शुरू की, इस दौरान उन्होंने 3,000 से अधिक घंटे उड़ान में बिताए जिनमे 130 घंटे युद्ध में बीते।

गौरतलब है कि अमेरिकी इतिहास में पहली बार रक्षा सचिव जनरल लॉयड ऑस्टिन और चीफ ऑफ स्टाफ जनरल चार्ल्स क्यू. ब्राउन अश्वेत होंगे।

इससे पहले, जनरल कॉलिन पॉवेल ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष थे। ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ के वर्तमान अध्यक्ष जनरल मार्क मिले सितंबर में सेवानिवृत्त होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *