शनिवार रहा लखनऊ का अब तक का सबसे ठंडा दिन

लखनऊ में शनिवार का दिन सीजन का अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। दिनभर धूप नहीं निकलने से पारे में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

शनिवार रहा लखनऊ का अब तक का सबसे ठंडा दिन

मौसम विभाग के रिकॉर्ड में शनिवार का दिन लखनऊ बेहद ठंडा दिन घोषित किया गया। बीते पांच वर्षों में दिन और रात के पारे का अंतर 3.7 डिग्री रह गया। जिसके बाद लखनऊ इन दिनों सबसे ठंडा दिन रहा।

लगातार कई दिनों से जारी सर्दी के बीच शनिवार को होने वाली गलन ने लखनऊ वालों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। मौसम विभाग का कहना है कि यह पांच वर्षों में लखनऊ का सबसे ठंडा दिन रहा। ठंड इतनी ज़्यादा रही कि दिन और रात के पारे का अंतर केवल 3.7 डिग्री रह गया। रविवार को भी बेहद ठंडा दिन रहने के आसार हैं। साथ ही 130 से 140 की स्पीड से चलने वाली जेट स्ट्रीम के कारण गलन भी बनी हुई है।

पहाड़ों पर होने वाली बारिश और बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। राजधानी लखनऊ में ठिठुरन जैसी स्थिति है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ से मिली जानकारी के मुताबिक़ वर्ष 1952 से अब तक दसवां सबसे कम अधिकतम तापमान शनिवार को दर्ज किया गया। इससे पहले वर्ष 2018 में अधिकतम तापमान 11.7 डिग्री दर्ज किया गया था। जिससे यह राजधानी का बीते पांच वर्षों का सबसे ठंडा बना।

21 से 26 जनवरी तक न्यूनतम तापमान सात से आठ डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। लखनऊ को भी रेड अलर्ट की सूची में शामिल किया गया है।

प्रदेश में ठंड और कोहरे का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई गई है। प्रदेश में जनवरी में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। हालांकि इस अवधि में कहीं-कहीं घना कोहरा और अत्यंत ठंडा दिन रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *