‘बड़े मियां छोटे मियां’ का पहला पोस्टर आया सामने

अक्षय और टाइगर की आने वाली फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की रिलीज डेट की घोषणा हो गई है। फिल्म का टीजर गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले सोशल मीडिया पर आने वाला है।

'बड़े मियां छोटे मियां' का पहला पोस्टर आया सामने

फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म का पहला पोस्टर साझा कर दिया है। आज शनिवार को अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर एक संयुक्त पोस्ट साझा किया करते हुए ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का एक नया पोस्टर जारी किया।

पोस्टर में दोनों एक्टर बंदूकें थामे हुए नज़र आ रहे हैं और वे किसी युद्ध के मैदान की तरह खड़े हैं। पोस्टर में कैप्शन लिखा है, ‘दुनिया खत्म होने वाली है और हमारे नायक उठ खड़े होंगे।’

पोस्टर में दोनों सुपरस्टार्स बुलेटप्रूफ शील्ड पहने हुए और अपने हाथों में बंदूकें लिए काफी इंटेंस लुक में दिख रहे हैं। उनके ऊपर से हेलीकॉप्टर मंडरा रहे हैं।

फिल्म का टीजर 24 जनवरी 2024 को रिलीज होगा। कहा जा रहा है कि ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का टीजर 25 जनवरी को रिलीज होने वाली ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘फाइटर’ के साथ सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *