क्रिकेटर सरफ़राज़ फिटनेस के लिये जा रहे हैं लंदन

 

भारतीय टीम के युवा क्रिकेटर सरफराज खान अपनी फिटनेस को लेकर काफी गंभीर हो गए हैं। अपनी फिटनेस बरकरार रखने के लिये वो इंग्लैंड में एक महीने की कड़ी ट्रेनिंग लेंगे।

 

IPL में सरफराज विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से खेलते हैं। आक्रामक बैट्समैन होने के बाद भी IPL-9 में उन्हें शुरुआती मैचों के बाद टीम से सिर्फ इसलिए टीम से बाहर कर दिया था क्योंकि वे अच्छे फील्डर नहीं हैं।

sarfaraz cricket

गौरतलब है कि सरफराज का वजन 64 kg है। सरफराज को उनके फिजीक के लिए ही पांडा निकनेम मिला था। IPL के पिछले सीजन में उन्हें साथी क्रिकेटर क्रिस गेल ने ये नाम दिया था। फिटनेस ट्रेनिंग के लिये लंदन जाने से पहले सरफराज ने कहा, ‘बसु सर ने मुझे फिटनेस और ट्रेनिंग शेड्यूल दिया है। मैं इंग्लैंड में उसके अनुसार ही फैट कम करने की कोशिश करूंगा।’ सरफराज के साथ उनके छोटे भाई मुशीर भी लंदन जाएंगे जो वहां जी-फोर्स क्रिकेट एकेडमी से जुड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *