राजभवन में हुयी रोजा अफ्तार पार्टी, राज्यपाल राम नाइक ने दी ईद की अग्रिम बधाई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक की ओर से राजभवन में रोजा इफ्तार  पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुस्लिम अनाथालय के बच्चों को राज्यपाल ने विशेष रूप से राजभवन में रोजा इफ्तार एवं रात्रि भोज हेतु आमंत्रित किया था। मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने सुन्नी समुदाय की नमाजे-जमात पढ़ाई तथा मौलाना कल्बे सादिक ने शियों की नमाजे जमात पढ़ाई।

Rajbhavan roza ram naik

राज्यपाल ने ईद की अग्रिम बधाई देते हुए कहा रमजान का पाक महीना हमें प्रेम व सद्भाव की शिक्षा देता है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में सभी सम्प्रदायों के लोग आपस में मिलजुलकर रहते हैं यहीं हमारी संस्कृति है।

कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल सिब्ते रजी, प्रदेश सरकार के मंत्री शिवपाल सिंह यादव, अहमद हसन, राजेन्द्र चैधरी, रविदास मेहरोत्रा, अभिषेक मिश्रा, अवधेश प्रसाद, सांसद प्रमोद तिवारी, भारतीय जनता पार्टी के विधान मण्डल दल के नेता सुरेश खन्ना, पूर्व मुख्यसचिव एवं सलाहकार मुख्यमंत्री आलोक रंजन, मुख्य सूचना आयुक्त जावेद उस्मानी, पूर्व सांसद लालजी टण्डन, डाॅ0 अम्मार रिजवी, कांग्रेस नेत्री स्वरूप कुमारी बक्शी, पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद,  पूर्व पुलिस महानिदेशक  रिजवान अहमद, बोर्ड आफ इण्डिया मो0 शहाबुद्दीन, मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली, महंत दिव्या गिरी, व अन्य समुदाय के धर्मगुरूओं के साथ साथ सूबे के तमाम अफसरों ने शिरकत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *