असामाजिक तत्व मानकर दो महीने टैप किया गया संजय राउत का फोन

असामाजिक तत्व की श्रेणी में रखते हुए शिवसेना नेता संजय राउत और एनसीपी लीडर एकनाथ खडसे के फोन की टैपिंग कराई गई थी। अपनी जांच में मुंबई पुलिस ने इस बात का दावा किया है।

असामाजिक तत्व मानकर दो महीने टैप किया गया संजय राउत का फोन

यह टैपिंग पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस के कार्यकाल में होने का दावा मुंबई पुलिस की जांच में किया गया है। मुंबई पुलिस के मुताबिक़ स्टेट इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट ने कुछ और लोगों के नाम असामाजिक तत्वों की लिस्ट में डाल दिए थे। पुलिस ने कहा कि यह लिस्ट गृह विभाग को भेजी गई थी और उसके बाद फोन टैपिंग की मंजूरी दी गई थी।

पुलिस के मुताबिक़ मंजूरी मिलने के बाद एनसीपी के नेता एकनाथ खडसे का फोन 67 दिनों तक टैप किया गया था। इसके अलावा राज्यसभा सांसद संजय राउत के फोन की टैपिंग 60 दिनों तक की गई थी। आरोप है कि संजय राउत और एकनाथ खडसे के फोन की टैपिंग उस समय की गई जब रश्मि शुक्ला विभाग प्रमुख थीं।

पिछले दिनों उनके खिलाफ इसे लेकर केस भी दर्ज किया गया था। एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस राजीव जैन की शिकायत के आधार पर रश्मि शुक्ला पर सेक्शन 165 और आईपीसी के सेक्शन 26 के तहत केस दर्ज किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *