क्या फिर पैर पसारने की कोशिश में है कोरोना

राजधानी लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के 7 जिलों में मास्क लगाना अनिवार्य होगा। ऐसा कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए किया गया है।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ही ऐलान कर दिया था कि अब सूबे के 7 जिलों में मास्क लगाना अनिवार्य होगा। इस सम्बन्ध में उठाते हुए सरकार ने आदेश जारी किया है कि यह नियम जिन जिलों में लागू किया गया है, उनमें मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, बागपत, गौतमबुद्ध नगर शामिल हैं।

क्या फिर पैर पसारने की कोशिश में है कोरोना


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आदेश दिया है कि वे उन लोगों के बारे में पता लगाएं, जिन्हें अभी टीका नहीं लगा है। उन्होंने कहा कि सभी का टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। जिससे जिससे वायरस पर लगाम कसी जा सके।


कोरोना वायरस के नए केसोंकी बढ़ोत्तरी के चलते दिल्ली में एक बार फिर से मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। सार्वजनिक स्थान पर अगर कोई बिना मास्क के पकड़ा जाएगा तो उसे 500 रुपये का जुर्माना अदा करना होगा। दिल्ली, हरियाणा जैसे राज्यों में कोरोना के केसों में तेजी के चलते चौथी लहर आने की आशंका पैदा हो गई है। दिल्ली के अलावा यूपी, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी एक बार फिर से पाबंदियां लगा दी गई हैं।

देश में बुधवार सुबह आए आंकड़ों के मुताबिक बीते एक दिन में 2,000 से ज्यादा नए केस मिले हैं। इसके अलावा एक्टिव मामलों की संख्या भी बढ़कर 2 हजार हो गई है। स्कूल तथा सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों के बाद से कोरोना केस बढ़े हैं। ऐसे में भविष्य में कुछ और पाबंदियां बढ़ने की उम्मीद भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *