दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति को घूस देने पर सैमसंग प्रमुख गिरफ्तार

सिओल : दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग के प्रमुख ली जेई योंग को भ्रष्टाचार और घूस देने के मामले की जांच के लिए शुक्रवार (17 फरवरी) को गिरफ्तार कर लिया गया। इस स्कैंडल के कारण राष्ट्रपति पार्क ग्यून हेई पर महाभियोग चलाया गया। Samsung chief

Samsung chief

अदालत के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, नए आपराधिक आरोपों और नए सबूतों के मद्देनजर ली जेई योंग को गिरफ्तार करना जरूरी हो गया है।

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के वाइस चेयरमैन ली जेई योंग पर सुचारू रूप से कंपनी के नेतृत्व परिवर्तन के लिए सरकार का समर्थन हासिल करने के लिए राष्ट्रपति पार्क को करीब 40 मिलियन डॉलर की घूस देने का आरोप है।

देश को हिलाकर रखने वाले इस घोटाले में कथित भूमिका को लेकर योंग से कई बार पूछताछ की गई। सैमसंग के वारिस माने जा रहे 48 वर्षीय योंग को इस स्कैंडल का मुख्य संदिग्ध बताया जा रहा है।

सैमसंग प्रमुख की गिरफ्तारी कंपनी के लिए एक झटका है, जिसकी दक्षिण कोरिया की अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका है और वह दुनिया की सबसे बड़ी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी है।

शेयरों में आई गिरावट: ली की गिरफ्तारी के बाद सैमसंग ग्रुप के शेयरों में गिरावट का माहौल है। ग्रुप की कंपनी सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी लिमिटेड के शेयरों में 1.4 पर्सेंट की गिरावट आई है।

वहीं, सैमसंग ग्रुप की होल्डिंग कंपनी सी ऐंड टी कॉर्प. के शेयरों में भी 2.8 पर्सेंट की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। अभियोजन पक्ष के वकील ने सैमसंग की थर्ड जनरेशन के मुखिया के खिलाफ मुकदने की शुरुआत के लिए 10 दिन का वक्त मांगा मुकदमे की शुरुआत के बाद कोर्ट को तीन महीने के भीतर फैसला सुनाना होगा।

सैमसंग ग्रुप की प्रवक्ता ने कहा कि ली को अरेस्ट किए जाने को चुनौती दी जाएगी या फिर बेल की मांग की जाएगी, इस पर अभी कोई फैसला नहीं लिया जा सका है। सैमसंग और ली ने इस मामले में कुछ भी गलत किए जाने से इनकार किया है।

ली को अरेस्ट किए जाने के बाद कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘हम यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे कि भविष्य में अदालती कार्यवाही के दौरान पूरा सच निकलकर सामने आए।’

सोल सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने ही पिछले महीने ली को अरेस्ट किए जाने की मांग को खारिज कर दिया था और अन्य सबूत लाने को कहा था।

इसके बाद अभियोजन के पक्ष के वकीलों ने अदालत के समक्ष घूस लेने समेत कई अन्य सबूत भी पेश किए थे। इसके बाद अदालत ने ली को अरेस्ट किए जाने की इजाजत दी। हालांकि जज ने सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रेजिडेंट पार्क सांग-जिन को अरेस्ट किए जाने की मांग को खारिज कर दिया।

www.naqeebnews.com

# Samsung chief

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *