संभल से नहीं मिला अपर्णा यादव को टिकट

आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) के लिए समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने शुक्रवार को चार और उम्मीदवारों (Candidate List) की सूची जारी कर दी है। सपा की ओर से जारी सूची के अनुसार, यूपी के गोंडा से विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह को टिकट दिया गया है।

वहीं, संभल सीट से शफीकुर्र रहमान को उम्मीदवार बनाया गया है।इससे पहले खबरें थीं कि मुलायम सिंह यादव के पुराने गढ़ संभल से समाजवादी पार्टी अपर्णा यादव को लोकसभा चुनाव लड़ा सकती है। खुद मुलायम सिंह यादव अपनी पुत्रवधु अपर्णा यादव को इस सीट पर चुनाव लड़ाने के इच्छुक थे।

 

सपा की सूची के अनुसार, यूपी के बाराबंकी से राम सागर रावत पार्टी के उम्मीदवार होंगे। वहीं, कैराना लोकसभा सीट से तबस्सुम हसन सपा की ओर से चुनाव लड़ेंगी।

इससे पहले सपा की पहली सूची में छह प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया था। मुलायम सिंह यादव को मैनपुरी से उम्मीदवार बनाया गया था। धर्मेंद्र यादव को बदायूं से टिकट दिया गया है। सपा ने फिरोजाबाद से अक्षय यादव, बहराइच से शब्बीर वाल्मीकि, रॉबर्ट्सगंज से भाईलाल कोल और इटावा से कमलेश कठेरिया को उम्मीदवार बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *