न्यूजीलैंड की 2 मस्जिदों में गोलीबारी में कई लोगों की मौत 

न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च की मस्जिदों में शुक्रवार को कम से कम एक बंदूकधारी के हमले में कई लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने इस गोलीबारी को न्यूजीलैंड के सबसे काले दिनों में से एक बताया।

मस्जिदों में दोपहर को जब हमला हुआ, उस समय लोगों की भीड़ वहां जुम्मे की नमाज के लिए एकत्र थी और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के सदस्य वहां पहुंच रहे थे। वहीं, न्यूजीलैंड की पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है।

 

स्थानीय मीडिया ने बताया कि कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई है। भाषा के अनुसार, पुलिस हमलावर को पकड़ने की कोशिश कर रही है जो अब भी सक्रिय है। शहर की घेरेबंदी कर दी गई है जिसके चलते कोई भी व्यक्ति शहर के अंदर या शहर से बाहर नहीं जा सकता। पुलिस आयुक्त माइक बुश ने कहा, ”स्थिति लगातार बदल रही है और हम तथ्यों की पुष्टि के लिए काम कर रहे हैं। हम यह पुष्टि कर सकते हैं कि कई लोगों की मौत हुई है।

 

जीलैंड की 2 मस्जिदों में हमलावर ने बरसाई गोलियां, 6 लोगों की मौत
न्यूजीलैंड में क्राइस्टचर्च की मस्जिद (New Zealand Mosque Shooting) में शुक्रवार दोपहर (स्थानीय समयानुसार) की नमाज के दौरान एक बंदूकधारी की गोलीबारी में कई लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए।

बुश ने कहा, ”पुलिस हालात को नियंत्रित करने की पूरी कोशिश कर रही है लेकिन जोखिम अधिक है। अर्डर्न ने कहा कि वह मृतकों की संख्या की पुष्टि करने में सक्षम नहीं हैं। स्थिति अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है।

 

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘यह स्पष्ट है कि यह न्यूजीलैंड के सबसे काले दिनों में से एक है। अर्डर्न ने कहा, ‘यहां स्पष्ट रूप से जो हुआ, वह हिंसा की असाधारण करतूत है।’ मध्य क्राइस्टचर्च स्थित मस्जिद अल नूर में जब हमला हुआ, तब नमाज पढ़ने के लिए बड़ी संख्या में लोग वहां मौजूद थे। उपनगर लिनवुड स्थित एक अन्य मस्जिद में हमला हुआ।

मस्जिद में मौजूद एक फलस्तीनी व्यक्ति ने बताया कि उसने एक व्यक्ति के सिर में गोली लगती देखी। उसने कहा, ”मुझे लगातार तीन गोलियों की आवाज सुनाई दी और मुश्किल से 10 सेकंड बाद ही फिर से ऐसा हुआ। हमलावर के पास संभवत: स्वचालित हथियार होगा क्योंकि कोई इतनी जल्दी ट्रिगर नहीं दबा सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *