सैम ऑल्टमैन और उनकी टीम के सदस्यों ने ज्वाइन की माइक्रोसॉफ्ट कम्पनी

अमेरिकी मल्टी टेक्नोलॉजी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सत्या नडेला ने ओपनएआई के सैम ऑल्टमैन और उनकी टीम के अन्य सदस्यों को काम पर रखने का एलान किया है।

सैम अल्टमैन के अलावा, ग्रेग ब्रॉकमैन भी एक नई उन्नत एआई अनुसंधान टीम का नेतृत्व करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट की रिसर्च टीम से जुड़ेंगे।

सैम ऑल्टमैन और उनकी टीम के सदस्यों ने ज्वाइन की माइक्रोसॉफ्ट कम्पनी

सत्या नडेला ने सोशल मीडिया पर एक संदेश में लिखा, ओपनएआई के सैम ऑल्टमैन कंपनी के सह-संस्थापक ग्रेग ब्रॉकमैन और सहकर्मियों के साथ एक नई एडवांस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) अनुसंधान टीम का नेतृत्व करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट में शामिल हो गए हैं। ऑल्टमैन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मिशन जारी है।

गौरतलब है कि सैम ऑल्टमैन को दो दिन पहले चैटजीपीटी बॉट के पीछे की कंपनी ओपनएआई से निकाल दिया गया था। बताते चलें कि माइक्रोसॉफ्ट ने ओपनएआई में अरबों डॉलर का निवेश किया है और बिंग सहित अपनी पेशकशों में कंपनी की तकनीक का प्रयोग कर रहा है।

माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और सीईओ सत्या नडेला द्वारा ओपनएआई के पूर्व सीईओ सैम ऑल्टमैन और सह-संस्थापक ग्रेग ब्रॉकमैन की नियुक्ति की घोषणा के बाद अरबपति एलन मस्क ने बड़े ही मज़ाकिया अंदाज में अपनी प्रतिक्रिया दी है।

एलन मस्क ने अपनी प्रतिक्रिया में तंज के अंदाज़ में कहा है कि अब जब यहां से निकाले जाएंगे तो उन्हें टीम्स के जरिए वीडियो कॉल की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *