‘कॉफी विद करण 8’ के लेटेस्ट प्रोमो में सिद्धार्थ-वरुण और करण के बीच आ गए सलमान खान

‘कॉफी विद करण 8’ के अगले एपिसोड में सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन नजर आने वाले हैं। दोनों ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ की रिलीज के करीब 11 वर्ष बाद स्क्रीन पर साथ दिखेंगे। पिछले कार्यक्रम में दीपिका और रणवीर की जोड़ी ने न सिर्फ ज़बरदस्त मनोरंजन किया बल्कि कई कारणों से चर्चा में भी बने रहे।

'कॉफी विद करण 8' के लेटेस्ट प्रोमो में सिद्धार्थ-वरुण और करण के बीच आ गए सलमान खान

इस बार करण जौहर ‘कॉफी विद करण’ का अथवा एपिसोड लेकर आ रहे हैं। इस शो के माध्यम से करण सितारों की ज़िंदगी पर पड़े परदे को हटते हुए उनके निजी जीवन के दर्शन कराते हैं।

शो के लेटेस्ट अगले एपिसोड में करण जौहर के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन होंगे, निर्देशक इनके सामने सलमान खान को लेकर एक खुलासा करते दिखाई देते हैं।

लेटेस्ट प्रोमो में तीनों सलमान खान पर चर्चा करते हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा ने करण जौहर से सवाल किया कि आप सलमान खान को किसी फिल्म के लिए हां कहने के लिए किस तरह से मनाते हैं? इस पर करण ने जवाब दिया, ‘भीख मांगो, उधार लो, चोरी करो।’

गौरतलब है कि करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पिछले दिनों ‘कॉफी विद करण 8’ के अगले एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया। उन्होंने वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘लड़के वापस आ गए!!! सौम्य, पागलपन और प्यार… बने रहें क्योंकि वे एक तूफान खड़ा कर रहे हैं!! हॉटस्टार स्पेशल कॉफी विद करण सीजन 8 का नया एपिसोड 23 नवंबर को केवल डिज्नी+हॉटस्टार पर आएगा!’ सलमान के ऊपर चर्चा करने के अलावा तीनों एक साथ खूब मस्ती करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *