सलमान खान की फिल्म भारत :10 करोड़ का सेट तैयार!

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म भारत के क्लाईमेक्स सीन के लिए 10 करोड़ रुपए का सेट तैयार किया गया है जिसे पूरी तरह से नष्ट कर दिया जाएगा। वहीं यह फिल्म 4 भाषाओं में रिलीज होगी


बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘भारत’ इस साल ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सलमान खान के पांच अलग-अलग अवतार देखने को मिलेंगे। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी फिल्म का टीजर और पोस्टर रिलीज किया जा चुका है। अब इस फिल्म के क्लाईमेक्स से जुड़ी अहम जानकारी लीक हो गई है।

इस फिल्म के आखिरी शेड्यूल शूटिंग इन दिनों फिल्म सिटी में चल रही है। खबरों के अनुसार भारत के क्लाईमेक्स सीन के लिए मुंबई स्थित फिल्म सिटी में 10 करोड़ रुपए का सेट तैयार किया गया है। जिसमें दिल्ली को स्थापित किया गया है। कहानी के मुताबिक अंत में राजधानी दिल्ली को पूरी तरह से नष्ट कर दिया जाएगा। ऐसा भी कहा जा रहा है कि क्लाइमेक्स का ये हिस्सा सिर्फ एक ड्रीम सीक्वेंस के तौर पर दिखाया जाएगा।

 

क्लाइमेक्स सीन को शूट करने के लिए सलमान और कैटरीना अपने अन्य को-स्टार्स जैकी श्रॉफ, तब्बू, सुनील ग्रोवर के साथ एक दिन के लंबे दृश्य के लिए भी शूटिंग करेंगे, जहां यह दिखाया जाएगा कि कलाकार पुनर्मिलन कर रहे हैं। इसके अलावा, सलमान और कैटरीना का एक वेडिंग सांग्स भी होगा, इतना ही नहीं फ़िल्म में दिशा और सलमान का भी एक अलग से गाना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *