सलमान खान के बॉडीगार्ड ‘शेरा’ ने ज्वाइन की शिवसेना

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 के लिए सभी पार्टियां आखिरी दांव आजमा रही हैं। इस बीच महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ एक ऐसा शख्स जुड़ा है, जिस पर सलमान खान आंख मूंद कर भरोसा करते हैं।

दरअसल, सलमान खान के बॉडीगार्ड शेर ने शिवसेना ज्वाइन कर लिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, शुक्रवार को पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे और युवा सेना के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे की मौजूदगी में सलमान खान के बॉडीगार्ड शिवसेना में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *