सलमान खान और कैटरीना कैफ ने ‘टाइगर 3’ की रिलीज से पहले फैंस से की ये गुज़ारिश

‘टाइगर 3’ कल सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। फिल्म की रिलीज़ से पहले सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी ने दर्शकों से एक खास गुज़ारिश की है।

सलमान खान और कैटरीना कैफ ने टाइगर 3 की रिलीज से पहले फैंस से की ये गुज़ारिश

सलमान ने अपने फैंस पर पूरा भरोसा दिखाते हुए अपनी पोस्ट में कुछ इस तरह से लिखा है- “हमने टाइगर 3 को बहुत जुनून के साथ बनाया है और जब आप फिल्म देखेंगे तो हम उम्मीद करते हैं कि आप स्पॉयलर को सुरक्षित रखेंगे और इसे शेयर नहीं करेंगे। स्पॉइलर फिल्म देखने के अनुभव को बर्बाद कर सकती है। हमें आप पर भरोसा है कि आप वही करेंगे जो सही है।”

आगे सलमान ने ‘टाइगर 3’ को उनकी ओर से फैंस के लिए बेहतरीन दिवाली उपहार बताया है।

अपनी सोशल मीडिया पोस्ट पर कैटरीना ने भी ऐसा ही सन्देश साझा किया है। कैटरीना ने लिखा- “टाइगर 3 की प्लॉट में ट्विस्ट और टर्न्स फिल्म के फिल्म देखने के अनुभव को बढ़ाता है। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि कोई भी स्पॉइलर शेयर न करें।”

कटरीना ने अपने फैंस से अनुरोध करते हुए लिखा है कि उनकी मेहनत को बचाने की ताकत फैंस के हाथ में है ताकि यह लोगों को बेस्ट एंटरटेनमेंट अनुभव दे सकें।

“टाइगर 3’ ने रिलीज से पहले ही काफी हल्ला मचा दिया है। फिल्म में सलमान और कैटरीना के अलावा इमरान हाशमी भी विलेन के किरदार में नजर आएंगे।

फिल्म में रेवती और रिद्धि डोगरा अहम किरदार में हैं। ‘टाइगर 3’ की बंपर एडवांस बुकिंग से फ़िल्मी पंडित इसकी ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की उम्मीद कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *