सेमीफाइनल की चार टीमों के नाम हुए फाइनल

वर्ल्ड कप क्रिकेट अपने एक और चरण को पार कर चुका है। सेमीफाइनल की चार टीमें फ़ाइनल हो गई हैं। अंक सूची में भारत पहले स्थान पर है जबकि बाक़ी तीन टीमें दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड हैं।

सेमीफाइनल की चार टीमों के नाम हुए फाइनल

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में इंग्लैंड और पकिस्तान के बीच खेले गए आज के मैच ने सेमि फ़ाइनल की टीमों का चयन कर दिया। इंग्लॅण्ड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 50 ओवर में नौ विकेट पर 337 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए ये लक्ष्य नामुमकिन साबित हुआ टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

अंक तालिका में भारत पहले स्थान पर अपनी मज़बूत पोजीशन के साथ है। दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने अंतिम-4 में अपनी जगह पक्की कर ली है।

भारत और न्यूजीलैंड विश्व कप में लगातार दूसरे संस्करण में सेमीफाइनल मैच में मुक़ाबला करेंगे। इससे पहले वर्ष 2019 में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। उस समय विराट कोहली कप्तान की भूमिका में थे जबकि इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी आखिरी अंतरराष्ट्रीय परफॉर्मेंस दी थी। धोनी ने 2020 में संन्यास ले लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *