सैफ की आस्था और उम्र पर चर्चा नहीं होनी चाहिए- करीना कपूर

ऐक्ट्रेस करीना कपूर का कहना है कि उनके पति सैफ अली खान की आस्था और उम्र पर चर्चा नहीं की जानी चाहिए।

सैफ की आस्था और उम्र पर चर्चा नहीं होनी चाहिए- करीना कपूर

एक अखबार को दिए इंटरव्यू में बॉलीवुड स्टार करीना कपूर ने कहा कि शादी में उम्र और आस्था मायने नहीं रखती। महत्वपूर्ण बात यह है कि हम दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं, एक-दूसरे का सम्मान करते हैं और साथ में खुश हैं। आगे करीना कहती हैं, सैफ का मानना ​​है कि उम्र पर बहस नहीं होनी चाहिए।

करीना का कहना है कि उन्होंने कभी भी उम्र के अंतर पर ध्यान नहीं दिया। ना ही उन्हें दोनों के अलग-अलग धर्मों की चिंता थी। करीना ने कहा कि लोग इंटरफेथ रिलेशनशिप के बारे में जरूरत से ज्यादा चर्चा करते हैं। हालांकि, उनपर कोई फर्क नहीं पड़ता है।

एक्ट्रेस सैफ अली खान 53 साल के हैं जबकि उनकी पत्नी करीना कपूर 44 साल की हैं। दोनों की शादी को 10 साल हो गए हैं और ये कपल 2 बेटों के माता-पिता हैं।

करीना कपूर से पहले सैफ अली खान ने अभिनेत्री अमृता सिंह से शादी की थी, जो उनसे 13 साल बड़ी थीं। सैफ अली खान और करीना कपूर एक खुशहाल जीवन गुज़ार रहे हैं। अलग अलग मान्यताएं होने के कारण इन दोनों को कई बार इस तरह के सवालों का सामना करना पड़ता है, जिसकी इनकी निजी ज़िंदगी में कोई जगह नहीं है।

करीना कपूर जल्द ही फिल्म ‘जाने जान’ से ओटीटी जगत में डेब्यू कर रही हैं। फिल्म का निर्देशन सुजॉय घोष ने किया है। करीना के साथ विजय वर्मा और जयदीप अहलावत मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म करीना के जन्मदिन यानी 21 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *