साध्वी सतीश सैल ने जीता फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 का खिताब

फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में साध्वी सतीश सैल को 61वें फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का ताज पहनाया गया। साध्वी ने पिछली विजेता निकिता पोरवाल की जगह ली जबकि महाराष्ट्र की राजनंदिनी पवार फर्स्ट रनर-अप रहीं। केंद्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करने वाली अद्वैता सेकेंड रनर-अप बनीं।

भुवनेश्वर के कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी में आयोजित 61वें फेमिना मिस इंडिया के ग्रैंड फिनाले में विनर साध्वी सतीश को फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 का ताज पहनाया गया। इस प्रतियोगिता में 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। ये प्रतियोगी सुंदरियाँ ताज के लिए मुकाबला किया, जो 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के एक संयुक्त प्रतिनिधि का प्रतिनिधित्व कर रही थीं।

फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 से पहले साध्वी ने ‘क्वीन ऑफ फेस ऑफ चेन्नई’ का खिताब जीता था। अपनी इस सफलता पर ख़ुशी का इज़हार करते हुए साध्वी ने इसे अविश्वसनीय बताया। उनके मुताबिक़, अभी यह सब बहुत ही अविश्वसनीय लग रहा है। मैं बहुत-बहुत आभारी हूं कि मुझे यह मौका मिला।

अपनी सफलता के इस सफर में तमाम उतार-चढ़ाव का ज़िक्र करते हुए साध्वी ने स्वीकार किया कि उनके आयोजकों और मार्गदर्शकों ने उन्हें भरपूर समर्थन दिया। केआईआईटी यूनिवर्सिटी और फेमिना ऑर्गनाइजेशन भूमिका का ज़िक्र करते हुए उन्होंने इस महत्वपूर्ण आयोजन पर सभी का धन्यवाद किया।

गोवां के करवार की मूल निवासी साध्वी सतीश सैल उन्होंने इकोनॉमिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन में ग्रेजुएशन किया है। वह कई भाषाओं की जानकार हैं। उन्हें हिंदी के अलावा अंग्रेजी और कोंकणी सहित सात भाषाएं आती हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, उन्होंने प्रतियोगिता शुरू होने से तीन महीने पहले ही तैयारी शुरू की थी। इस जीत पर उन्होंने युवाओं को दूसरों से अपनी तुलना करने से बचने के लिए प्रोत्साहित किया। उनके अनुसार, खुद पर विश्वास और ईमानदारी ही वे सबसे बड़ी ताकतें हैं, जिन्हें कोई भी व्यक्ति जीवन में आगे बढ़ने के लिए अपने साथ लेकर चल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *